शासकीय महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार



धार। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धार जिले के शासकीय महाविद्यालय कानवन की प्रभारी प्राचार्य डॉ. मंजू पाटीदार को नौ हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, कॉलेज के चौकीदार विजय बारिया का सितंबर से दिसंबर 2024 तक का चार महीने का वेतन स्वीकृत कराने के बदले आरोपी प्राचार्य ने 13,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित कर्मचारी ने इस अवैध लेन-देन की शिकायत लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय से की थी। सत्यापन के दौरान आरोप सही पाए जाने पर लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाया और शनिवार को डॉ. पाटीदार को कार्यालय में नौ हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी प्राचार्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक लोकायुक्त की टीम आगे की जांच में जुटी हुई थी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने