शादी के नाम पर लूटपाट....लुटेरी दुल्हन ने 13 माह में की 3 शादियां....फिर



इंदौर में रहने वाली लुटेरी दुल्हन की कहानी दिलचस्प है। रुपयों का लालच ऐसा कि 13 माह में उसने 3 शादियां कर ली। पहले पति को घरजमाई बनाया। दूसरे और तीसरे पति के घर तीन दिन ही रही। तीनों से तकरीबन 30 लाख रुपए ठगे हैं। उसकी इन हरकतों का खुलासा बॉयफ्रेंड ने किया है। बॉयफ्रेंड तक पहुंचा, लेकिन बॉयफ्रेंड ने जो बताया, वह सुन पति के होश उड़ गए।

पहले पति संदीप पिलोदा ने बताया कि उसने 16 मई 2023 को वर्षा नामक महिला से शादी की। विवाह के बाद, वर्षा ने घरेलू विवादों के चलते उसे घरजमाई बना दिया और 10 लाख रुपये और जमीन के कागज भी ले लिए। इसके बाद, वर्षा ने मई 2024 में मुंबई में दीपेश जैन से दूसरी शादी की और करीब 10 लाख रुपये ठग लिए।

तीसरी शादी जुलाई 2024 में राजस्थान के लक्ष्मण चोपड़ा से की, पर वह शादी के तीन दिन बाद ही इंदौर लौट आई और वापस नहीं लौटी। लक्ष्मण ने भी आरोप लगाया कि वर्षा ने अपने परिवार की झूठी जानकारी दी और शादी के लिए 5 लाख रुपये लिए।

पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया, शादी के नाम पर पत्नी ने 10 लाख रुपए ठगे हैं। दांपत्य सुख भी नहीं मिला। उसने दो और शादियां कर ली। इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि फरियादी और आरोपी दोनों के बयान लिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने