भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस के दिन करें, ये खास उपाय होगा धन लाभ



भगवान कुबेर को धन का राजा भी कहते हैं। धर्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस घर पर भगवान कुबेर की कृपा दृष्टि होती है उसे धन -संपत्ति से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। भगवान कुबेर को पूजा करने घर में सुख- समृद्धि और धन हमेशा बना रहता है। धन के देवता भगवान कुबेर उत्तर दिशा में निवास करते हैं।

धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान कुबेर को प्रसन्न करने से हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है और व्यक्ति को धन से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

आइए जानते हैं भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के कुछ खास उपाय

1. धनतेरस के दिन भगवान कुबेर को लौंग, इलायची, कमल गट्टा, इत्र, सुपारी ,धनिया और दूर्वा चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है।

2. धनतेरस के दिन इन मंत्रों का जाप करने थे भगवान कुबेर बेहद प्रसन्न होते इन मंत्रों का जाप करते वक्त मुंह दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए।

3. पूजा के समय भगवान को सिंदूर ,लाल पुष्प, मिठाई ,फल ,नारियल अर्पित करना चाहिए।

4. धनतेरस के दिन भगवान कुबेर के आगे घी का दीपक अवश्य जलाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने