10 Teams In IPL 2022: आईपीएल 2022 में 8 की जगह 10 टीमें हैं। टूर्नामेंट में जो दो नई टीमें शामिल हुईं हैं उनके नाम गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स हैं। गुजरात की कमान हार्दिक पंड्या और लखनऊ की कमान केएल राहुल के हाथों में है।
Indian Premier League: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होनी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 मार्च 2022 को लीग स्टेज तक शेड्यूल भी जारी कर दिया। चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) ने भी आईपीएल के 15वें सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में चेन्नई सुपरकिंग्स गुजरात के सूरत पहुंची।
सूरत में चेन्नई सुपरकिंग्स का जोरदार स्वागत किया गया। यही नहीं, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अलग लुक में दिखे। उनकी हेयरस्टाइल बदली हुई थी। धोनी का यह लुक सोशल मीडिया पर भी वायरल है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में सूरत की सड़कों पर फैंस टीम का जोरदार स्वागत करते दिख रहे हैं।
वीडियो में ही महेंद्र सिंह धोनी का अलग अंदाज भी दिखा। उसे देखकर कहा जा सकता है कि आईपीएल 2022 में धोनी बदले हुए अंदाज में दिखेंगे। उनकी हेयरस्टाइल इस बार काफी हटकर है। चेन्नई सुपरकिंग्स का पहला मैच 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) से होना है। चेन्नई सुपरकिंग्स का सूरत में कितने बढ़िया अंदाज में स्वागत किया गया उसका वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में वह ही चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान संभालेंगे। 40 साल के धोनी ने जुलाई 2019 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। इसके बाद उन्होंने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
बता दें कि आईपीएल 2022 में 8 की जगह 10 टीमें हैं। टूर्नामेंट में जो दो नई टीमें शामिल हुईं हैं उनके नाम गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स हैं। गुजरात की कमान हार्दिक पंड्या और लखनऊ की कमान केएल राहुल के हाथों में है।आईपीएल में धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की बात करें तो वह अब तक 4 बार टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। उसने आईपीएल 2021 की ट्रॉफी भी जीती थी। पहले माना जा रहा था कि आईपीएल 2021 महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल होगा, लेकिन बाद में फ्रैंचाइजी के रिटेन के साथ ही इन अटकलों पर विराम लग गया।